{"_id":"6903c54442ee4704a807eb01","slug":"relatives-beat-him-to-death-for-asking-for-his-borrowed-money-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-131901-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: उधारी रुपया मांगने पर रिश्तेदारों ने पीटकर किया मरणासन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: उधारी रुपया मांगने पर रिश्तेदारों ने पीटकर किया मरणासन्न
Fri, 31 Oct 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के सेवढ़ा गांव में मंगलवार देर शाम उधारी के रुपया मांगने पर रिश्तेदार ने परिजनों संग युवक को लोहे की राॅड और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में युवक मरणासन्न की स्थिति में है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
करारी कोतवाली के बैशकांटी गांव की कांति देवी ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसके पति ने पिपरी कोतवाली के सेवढ़ा गांव निवासी रिश्तेदार नरेश सरोज से किसी काम के लिए एक लाख एक रुपया उधार लिया था। एक साल बीतने पर उधार दिए रुपये मांगने पर वह आनाकानी करने लगा। मंगलवार देर शाम पति लवकुश ने उसके घर जाकर बकाया रुपये मांगे।
आरोप है कि वह गालीगलौज करने लगा। इस दौरान आरोपी ने अपने साले कपिल और ससुर संग मिलकर लोहे की राड और कुल्हाड़ी से पति पर हमला कर दिया। जिससे पति लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी चायल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बुधवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।