{"_id":"68a3867947806dee9403867c","slug":"relatives-are-searching-door-to-door-for-the-married-woman-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-129176-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: विवाहिता की तलाश में दर-दर की खाक छान रहे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: विवाहिता की तलाश में दर-दर की खाक छान रहे परिजन
Tue, 19 Aug 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र के चमरुपुर गांव निवासी धर्मेंद्र सरोज की 28 वर्षीय पत्नी सोनी देवी शनिवार दोपहर पति से विवाद के बाद घर से चली गई। तीन दिन बीतने के बाद भी उसका अब तक सुराग नहीं लगा। परिजन पुलिस चौकी से लेकर पोस्टमार्टम हाउस और रेलवे पटरियों के आसपास विवाहिता की तलाश कर रहे हैं।
विवाहिता के लापता होने की जानकारी सबसे पहले उसके भाई शिवकरन को हुई। उसने अपने बड़े जीजा अमित कुमार निवासी बक्शीपार को मामले की जानकारी दी। इसके बाद दोनों ने उसकी तलाश शुरू की। पहले दिन उन्होंने रेलवे पटरियों के आसपास खोजबीन की लेकिन विवाहिता का पता नहीं चला। अगले दिन वे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे जहां लावारिस महिला की बॉडी होने की सूचना मिली थी लेकिन वहां भी विवाहिता की पहचान नहीं हो सकी। पांच वर्ष पूर्व तरसौरा के सोना देवी की शादी धर्मेंद्र से हुई थी। उनके दो छोटे बच्चे हैं।