फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Regular use of sports equipment will hone children's talent.

Kaushambi News: खेल सामग्री के नियमित उपयोग से निखरेगी बच्चों की प्रतिभा

Tue, 13 Oct 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 13 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Regular use of sports equipment will hone children's talent.
स्कूल में रखे खेल सामग्री। संवाद
प्राथमिक विद्यालय नादिन का पूरा में सोमवार को एआरपी चौधरी ओम प्रकाश सिंह और नरेश कुमार ने सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों और बच्चों की सहभागिता की सराहना की। प्रधानाध्यापक शैलेंद्र सिंह के निर्देशन में सहायक अध्यापक आशीष कुमार सिंह बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
विज्ञापन


विद्यालय में बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए खेलों के महत्व पर जोर दिया जा रहा है। खेल गतिविधियों से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, आपसी सहयोग, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता जैसे गुण विकसित होते हैं। विद्यालय में उपलब्ध खेल सामग्री का नियमित उपयोग कर बच्चों की प्रतिभा निखारने और उन्हें खेल के प्रति प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। शिक्षकों का मानना है कि पढ़ाई के साथ खेलकूद के अवसर मिलने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। बच्चे खेलेंगे, तभी खिलेंगे और आगे बढ़ेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed