फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Recruitment process for vacant Panchayat Assistants begins

Kaushambi News: रिक्त पंचायत सहायकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू

Sat, 04 Oct 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 04 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Recruitment process for vacant Panchayat Assistants begins
जिले की ग्राम पंचायतों में रिक्त पंचायत सहायक अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। चायल तहसील के तीनों ब्लॉकों के 11 पंचायतों समेत पूरे जिले की 46 ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह प्रक्रिया सात से 21 अक्तूबर तक चलेगी। आवेदकों को अपने आवेदन पत्र ब्लॉक, डीपीआरओ या ग्राम पंचायत कार्यालय में जमा करने होंगे।
विज्ञापन

जमा हुए आवेदन पत्रों को 24 से 30 अक्तूबर तक संबंधित ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद एक से 10 नवंबर तक ग्राम पंचायत स्तर पर आवेदन पत्रों की श्रेष्ठता सूची तैयार कर प्रशासनिक समिति के अनुमोदन के उपरांत इसे डीपीआरओ को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति 11 से 20 नवंबर के बीच परीक्षण एवं संस्तुति करेगी। 21 व 22 नवंबर को चयनित अभ्यर्थियों को ग्राम पंचायतों की ओर से नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने निर्देश दिए कि चयन प्रक्रिया पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए। इसके लिए पंचायतों को तीन से छह अक्तूबर के बीच गांव में मुनादी कराने और पंचायत भवन के सूचना पट पर नोटिस चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश में कहा गया है कि जिस दिन से पद रिक्त हुआ है, उसके दो माह के भीतर अनिवार्य रूप से चयन प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। दो माह से अधिक समय तक पद रिक्त रहने पर संबंधित सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जरूरी यह है कि पंचायत सहायक पद से त्यागपत्र दे चुके या हटाए गए अभ्यर्थियों का पुनः चयन नहीं होगा।

डीपीआरओ को नियमित रूप से रिक्त पदों की चयन प्रक्रिया की समीक्षा कर शत-प्रतिशत चयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले की जिन पंचायतों में यह पद खाली हैं उनमें चायल ब्लॉक के हरदुआ, कमालपुर, शाननीबी, नेवादा ब्लॉक के बैर आमद करारी, भोपतपुर, पेरई, मूरतगंज ब्लॉक के काजीपुर जुनैदपुर, हुसैनमई, आदमपुर नादिर अली, उजिहिनी हसनपुर, काजू समेत कुल 46 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed