फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Rape with a five year old boy by luring him with toffee

Kaushambi News: टॉफी का लालच देकर पांच साल के बालक से कुकर्म

Fri, 31 May 2024 04:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 31 May 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Rape with a five year old boy by luring him with toffee
कोतवाली के एक गांव में बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक ने पांच साल के बालक को टॉफी दिलाने का लालच देकर कुकर्म किया। खून से लथपथ बालक घर पहुंचा तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। पूछताछ में बालक ने घटना के बारे में बताया। पुलिस ने बालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

चरवा इलाके के एक गांव का युवक ईंट- भट्ठा में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ घर पर रहती है। बृहस्पतिवार दोपहर उसका पांच वर्षीय छोटा बेटा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक उसे बहलाकर पंचायत भवन की तरफ बुला ले गया। आरोपी ने बच्चे को टॉफी दिलाने का लालच दिया। इसके बाद पंचायत भवन के समीप सूनसान स्थान पर उसने बेटे के साथ कुकर्म किया और भाग निकला। किसी तरह बेटा पहुंचा और सारी सच्चाई बताई। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। थानाध्यक्ष बलराम सिंह का कहना है कि बालक को इलाज के लिए निजी अस्पताल मेंं भर्ती कराया गया है। मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed