{"_id":"6acbe3b056197048200e74d6","slug":"rape-accused-and-three-individuals-with-outstanding-warrants-arrested-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-149925-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दुष्कर्म का आरोपी और तीन वारंटी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दुष्कर्म का आरोपी और तीन वारंटी गिरफ्तार
Mon, 12 Oct 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस ने रविवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी और तीन वारंटी शामिल हैं। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद सभी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस के अनुसार, दो अक्तूबर को मंझनपुर थाने में एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि नितिन सिंह उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी नितिन सिंह निवासी अंबावा पश्चिम को बंधवा रजभर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।
वहीं पिपरी पुलिस ने चोरी के वर्ष 1995 के मुकदमे में वारंटी शेर सिंह चौरसिया निवासी रावतपुर और सुखनंदन पासी निवासी शेरपुर को गिरफ्तार किया। दोनों वर्तमान में प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रह रहे थे।
विज्ञापन
सरायअकिल पुलिस ने वर्ष 2020 के मारपीट के मामले में वारंटी विद्याकांत उर्फ अनुज तिवारी निवासी बंथरी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों वारंटियों को भी न्यायालय में पेश किया।