फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Rampage on railway track

रेलवे ट्रैक पर किया हंगामा

Sun, 07 Jul 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Rampage on railway track
Rampage on railway track - फोटो : KAUSHAMBI
रेलवे ट्रैक पर किया हंगामा
विज्ञापन

चायल। उत्तर मध्य रेलवे के मनौरी स्टेशन प्लेटफार्म पर दीवार बनाए जाने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को रेलवे ट्रैक पर जमकर हंगामा किया। हंगामे के कारण कई ट्रेनें भी प्रभावित हुई। बाद में पुलिस और आरपीएएफ ने लाठी पटक कर सभी को खदेड़ दिया। रास्ता बंद होने से ग्रामीण मायूस है।

प्रयागराज जिले के सदर तहसील अंर्तगत मनौरी गांव के ग्रामीणों के पैदल और बाइक से निकलने के लिए प्लेटफार्म से ही होकर रास्ता है। ग्रामीण काफी समय से इसी रास्ते से मनौरी बाजार अपनी जरुरत का सामान लेने के लिए आते-जाते हैं। शनिवार सुबह लोगों को जानकारी हुई कि गांव के मोड़ पर रेलवे दीवार खड़ी करने का प्रयास कर रहा है। इस पर सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए और हंगामा करने लगे। आक्रोशित ग्रामीणों को देखते ही रेलवे कर्मचारी मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने परिसर में जाकर स्टेशन मास्टर का घेराव किया और रेलवे ट्रैक पर एकत्रित होकर ट्रेनों का आवागमन बाधित कर दिया। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पूरामुफ्ती थाना की फोर्स व रेलवे पुलिस बल पहुंच गया। इस दौरान स्टेशन परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने बताया कि उन लोगों के निकलने के लिए इसके अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। रास्ता बंद होने पर मरीजों को मनौरी स्थित अस्पताल और अन्य जरुरत का सामान लेने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीण किसी कीमत पर ट्रैक से हटने को राजी नहीं थे। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके सभी को खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed