फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   rail state minister manoj sinha meet keshav prasad maurya

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने डिप्टी सीएम से मिल जताया दु:ख

Fri, 19 Oct 2018 12:50 AM IST
kaushambi
kaushambi Updated Fri, 19 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
rail state minister manoj sinha meet keshav prasad maurya
रेल राज्य मंत्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
सिराथू। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के पिता के निधन पर संवेदनाओं का दौर जारी है। बृहस्पतिवार को कें द्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री, विहिप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री, अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक एवं वाराणसी की महापौर समेत तमाम लोग डिप्टी सीएम के पैतृक घर सिराथू पहुंचे। डिप्टी सीएम के दिवंगत पिता को श्रद्धा सुमन अर्पित कर संवेदनाएं व्यक्त की।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के पिता श्याम लाल मौर्या का छह अक्तूबर को निधन हो गया था। पिता के देहावसान के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिंहा, समाज कल्याण मंत्री रमापति राम शास्त्री डिप्टी सीएम  केशव प्रसाद मौर्या के घर पहुंचे। दोनों मंत्रियों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसयाद मौर्या से मुलाकात कर उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके पूर्व उन्होने दिवंगत श्याम लाल मौर्या के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
विज्ञापन


विहिप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनायक राव देश पांडेय ने भी डिप्टी सीएम के घर पहुंच कर पिता के निधन पर अपनी संवेदना जताई। विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश जी ने भी केशव प्रसाद से भेंट कर उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। वाराणसी की महापौर मृदुला जायसवाल ने भी डिप्टी सीएम  से मुलाकात कर उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। विहिप के काशी प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने भी केशव से मुलकात कर अपनी संवेदना जताई। इनके अलावा भी कई लोग श्रद्धांजलि अर्पित करने सिराथू पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed