फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Rahul from Firozabad defeated Arjun from Temwa in wrestling

Kaushambi News: फिरोजाबाद के राहुल ने टेंवा के अर्जुन को दी पटखनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Rahul from Firozabad defeated Arjun from Temwa in wrestling
शेखपुर रसूलपुर मेले के दंगल में जोर आजमाइस करते पहलवान
तहसील की ग्राम पंचायत शेखपुर रसूलपुर में बृहस्पतिवार को क्रिसमस के अवसर पर पारंपरिक मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में गांव सहित आसपास के इलाके से बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे पहुंचे। मेले में बच्चों के लिए झूले, खेल और खिलौने आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं, महिलाओं व पुरुषों ने खाद्य सामग्री व घरेलू उपयोग की वस्तुएं खरीदीं। मेले में आयोजित इनामी दंगल में दूर-दराज से आए कई पहलवानों ने दमखम दिखाया। रोमांचक मुकाबलों के बीच फाइनल में फिरोजाबाद के राहुल पहलवान ने कौशाम्बी के टेंवा निवासी अर्जुन पहलवान को पटकनी देकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। इस मौके पर मेला आयोजक ज्ञानचंद्र केसरवानी, राम राजपाल, ग्राम प्रधान बासदेव, बीडीसी धीरेन्द्र, श्री कामदगिरि युवा मेला-दंगल कमेटी के सदस्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed