फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Questions raised on the investigation of the kidnapping case, investigation report summoned

Kaushambi News: अपहरण कांड की विवेचना पर उठे सवाल, जांच रिपोर्ट तलब

Sun, 15 Jun 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 15 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Questions raised on the investigation of the kidnapping case, investigation report summoned
मंझनपुर। संदीपन घाट कोतवाली के मूरतगंज से मार्च में रुपये के लेनदेन को लेकर अपहरण की घटना में नया मोड़ आ गया है। एक आरोपी के पिता ने घटना में बेटे के शामिल न होने का दावा किया है। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्य दिखाते हुए पुन: विवेचना की मांग की। इस पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने सीओ चायल अवधेश विश्वकर्मा से जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

देवरिया जनपद के भाटपार रानी अंतर्गत कठौड़ी निवासी गीतांजली दास ने बताया कि उनका पति मूरतगंज में दुकान बनवा रहे हैं। 25 मार्च की रात गीतांजली के पास एक परिचित युवक का फोन आया। उसने बताया था कि उसके पति कुनाल दास को चारपहिया वाहन सवार कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। गीतांजली ने देवरिया से ही डॉयल-112 पुलिस को सूचना दी। इसके बाद देवरिया पुलिस मूरतगंज के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

इधर, संदीपन घाट थाना पुलिस ने तीन आरोपियों की धरपकड़ कर रखी थी। जबकि चार अन्य की तलाश में टम जुटी थी। रुपये के लेनदेन को लेकर अपहरण की घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आरोपी हरिशंकर सिंह निवासी दादनपुर झलवा जनपद प्रयागराज के पिता शेर बहादुर ने बताया कि मामले में पुलिस ने उनके बेटे को भी गिरफ्तार कर जेल भेेजा। जबकि घटना जिस वक्त हुई थी, उस वक्त उनका बेटा झलवा में पंप से पेट्रोल भरवा रहा था। उसका सीसीटीवी फुटेज भी शेर बहादुर ने सुरक्षित कर लिया।
यही नहीं, पुलिस ने कुनाल दास को संदीपन घाट क्षेत्र के लोहरा मोड़ से बरामद होना बताया। जबकि बरामदगी के समय कुनाल की लोकेशन फतेहपुर जनपद के खखरेरू क्षेत्र में थी। विवेचना में पुलिस ने उसके मोबाइल की सीडीआर को भी शामिल किया है।

शेर बहादुर ने सवाल उठाया है कि कुनाल की लोकेशन फतेहपुर जनपद में थी और उनका बेटा उसी वक्त प्रयागराज में था, तो वह घटना को कैसे अंजाम दे सकता है। आरोपी बेटे को इन्साफ दिलाने के लिए शेर बहादुर ने बृहस्पतिवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पुन: विवेचना की मांग की। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। जांच आख्या सीओे चायल से मांगी गई है। उसे देखने के बाद ही पुन: विवेचना कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed