{"_id":"67856d62a310627d450ce29e","slug":"pulsar-rider-flies-away-taking-mobile-from-the-hand-of-a-child-playing-a-game-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-120974-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गेम खेल रहे बच्चे के हाथ से मोबाइल ले उड़े पल्सर सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गेम खेल रहे बच्चे के हाथ से मोबाइल ले उड़े पल्सर सवार
Tue, 14 Jan 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के करन चौराहा स्थित दुकान पर सोमवार अपराह्न मोबाइल पर गेम खेल रहे बच्चे के हाथ से पल्सर सवार उचक्के मोबाइल छीनकर फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
बेनीराम कटरा निवासी अरविंद कुमार साहू ने करन चौराहा पर बाइक रिपेयरिंग की दुकान खोल रखी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को उनका साला गोलू साहू निवासी बसोहनी आया था। गोलू के साथ उनका लड़का आदित्य दोपहर को दुकान पर आए। वहीं पर बैठकर आदित्य अपने मामा गोलू का मोबाइल लेकर गेम खेलने लगा।
आरोप है कि इसी बीच पल्सर सवार दो युवक दुकान पर आए और झपट्टा मारकर बेटे आदित्य के हाथ से मोबाइल छीनकर तेजी से भाग निकले। पूरे घटनाक्रम की वारदात पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दिनदहाड़े हुई मोबाइल छिनैती के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
थाने पास खड़ी बाइक चोरी
पिपरी कोतवाकी के महमूदपुर मनौरी निवासी प्रेमचंद्र ने बताया कि रविवार को वह बाइक से पूरामुफ्ती गया था। थाने के करीब एक गेस्ट हाउस के पास वह अपनी बाइक खड़ी कर सामान खरीदने लगा। इसी बीच चोरों ने बाइक पार कर दी। खोजबीन के बाद भी बाइक का सुराग नहीं लगने पर पीड़ित ने थाने जाकर बाइक चोरी की तहरीर दी।