फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Public roads were cleared by removing encroachments

Kaushambi News: अतिक्रमण हटाकर सार्वजनिक रास्तों को कराया गया मुक्त

Thu, 01 Jan 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 01 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Public roads were cleared by removing encroachments
रास्ते से अतिक्रमण हटाती जेसीबी मशीन और मौके पर मौजूद लोगों की भीड़- संवाद
नगर पंचायत चरवा क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का सख्त रुख देखने को मिला। वार्ड संख्या 10 चन्द्रशेखर आजाद नगर के मजरा ओदारपुर एवं वार्ड संख्या 08 के मजरा पिपरी में वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर हटाया गया।
विज्ञापन

मजरा ओदारपुर में दशकों पुराने अतिक्रमण के कारण सार्वजनिक रास्ता बेहद संकरा हो गया था, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही थी। शिकायत मिलने पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी द्वारा अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद नगर पालिका अधिनियम के तहत जेसीबी मशीन से कार्रवाई की गई। कंचन सिंह, बसंत लाल, रामभजन सहित अन्य द्वारा किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। साथ ही जर्जर अवस्था में खड़े एक पुराने ढांचे को भी गिराया गया, जिससे संभावित दुर्घटना को टाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व वार्ड संख्या 08 के मजरा पिपरी में सुंदरनगर मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया था। लगातार हो रही कार्रवाई से जहां अतिक्रमणकारियों में हड़कंप है, वहीं आम नागरिकों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed