फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Property worth 39 lakhs attached to four people including SP leader

भाजपा नेता समेत चार लोगों की 39 लाख की सम्पत्ति कुर्क

Fri, 18 Feb 2022 09:29 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 09:29 PM IST
विज्ञापन
Property worth 39 lakhs attached to four people including SP leader
सपा नेता अजय पटेल समेत चार लोगों की पुलिस ने 39 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क कर ली है। पिछले दिनों अजय पटेल व उसके दो सहयोगी अवैध शराब के कारोबार में पकडे़ गए थे। इसके अलावा गोवंश तस्करी के एक आरोपी की संपत्ति भी कुर्क हुई है।
विज्ञापन

एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि पिछले दिनों सरायअकिल कोतवाली के कनैली निवासी भाजपा नेता अजय पटेल अपने सहयोगी कनैली के ही कोयल सिंह और अंशुमान सिंह के साथ अवैध शराब के साथ पकड़ा गया था। मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की थी। इसी मामले में पुलिस ने अजय पटेल की पांच लाख कीमत की टवेरा व आठ लाख की भूमि को कुर्क किया है।
विज्ञापन

इसी तरह कोयल सिंह की एक लाख रुपये कीमत की यामहा फ्रेजर बाइक भी कुर्क की गई। अंशुमान सिंह की भी पांच लाख कीमत की वैगन आर कार कुर्क की गई है। इसी तरह सैनी कोतवाली पुलिस ने गोवंश तस्करी में संलिप्त कड़ाधाम निवासी गुलाम वारिश के खिलाफ भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। जिसमें पुलिस ने गुलाम वारिश का 20 लाख रुपये कीमत का ट्रक कुर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed