{"_id":"5783ed3c4f1c1b117a13de93","slug":"programme-in-khojwapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक वृक्ष 10 बेटों के समान : जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक वृक्ष 10 बेटों के समान : जिलाधिकारी
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंझनपुर/चायल(ब्यूरो)। डीएम अखंड प्रताप सिंह ने सोमवार को पर्यावरण को बचाने का संदेश जनपदवासियों को दिया। डीएम ने खोजवापुर गांव में पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। डीएम ने कहा कि एक वृक्ष 10 बेटों के समान होता है। वृक्षों से ही जीवन संभव है।
जिले में इस वर्ष करीब 75 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। डीएम ने खोजवापुर में पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। यहां पर तीन एकड़ में छह हजार पौधे लगाए गए। डीएम ने बताया कि पौधरोपण सप्ताह के तहत पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके पर प्रभागीय वननिदेशक आरडी पांडेय, सीएमओ डा.यूबी सिंह समेत कई अफसर मौजूद रहे। वहीं चायल तहसील परिसर में एसडीएम अश्वनी श्रीवास्तव की अगुवाई में करीब 150 पौधे लगाए गए। इस मौके पर बार एसोसिएशन के धर्मराज ओझा, योगेश मिश्रा, सगीर अहमद, रिजवान आदि उपस्थित रहे।जनपद मुख्यालय मंझनपुर में सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक की अगुवाई करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले में पौधरोपण का कार्य शुरू कर दिया गया है। बैठक में सुघर सिंह, हेमन्त टुन्नू अनीश चच्चा, रमेश यादव, अश्वनी सिंह, श्रीचन्द्र विश्वकर्मा, कप्तान यादव, मो.साहिद आदि लोग शामिल रहे। बैठक का संचालन गुलाम हुसैन ने किया।
विज्ञापन
वहीं क्लीन यूपी, ग्रीन यूपी अभियान के तहत सोमवार को विधानसभा क्षेत्र सिराथू क्षेत्र में करीब 92 हजार पौधे रोपित किए गए। अभियान की शुरूआत विधायक वाचस्पति ने केसरिया गांव में पौधे रोपित कर किया। सूबे की अखिलेश सरकार ने एक दिन में करीब पांच करोड़ पौधे रोपित कर गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज कराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। इसके तहत सिराथू रेंज में 92 हजार 125 पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य वन विभाग की ओर से तय किया गया था। क्षेत्र के रेंजर जेएल गुप्ता ने बताया कि शनिवार की शाम तक विभाग की ओर से क्ष्ेात्र के केसरिया, लोहदा, गरई, गोविंदपुर गोरियों, कमासिन, रघवापुर, गंभीरा, सयांरा मीठेपुर, बम्हरौली, शहजादपुर समेत 24 गांवों में पौधे भेजवा दिए गए थे। अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों को भी शमिल किया गया। क्षेत्रीय विधायक वाचस्पति ने केसरिया गांव में पौधे रोपित कर अभियान की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। आह्वान किया कि हर साल कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। पौधे की देखभाल कर उसे वृक्ष का रूप दें। इस मौके पर रमेश सिंह यादव नफीस अहमद, गुड्डू सिंह, बब्बू यादव, मुजाहिद हुसैन, दयाशंकर यादव आदि मौजद रहे। वहीं सैनी कोतवाली परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए इंस्पेक्टर ने सोमवार को 50 पौध रोपित कराए। उन्होंने ट्री गार्ड भी बनवाए जाने की बात कही है। इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने पुलिस कर्मियोें के साथ मिलकर परिसर को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। सरायअकिल थाने में थानेदार राकेश सरोज ने पौध रोपण किया।
विज्ञापन