{"_id":"695581b43a55ac04d70d5811","slug":"procession-taken-out-on-the-second-anniversary-of-ram-mandir-pran-pratishtha-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-134398-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर निकाली शोभायात्रा
Thu, 01 Jan 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
राम मंदिर की दूसरी वर्षगांठ पर निकाली गई शोभायात्रा में मौजूद भक्त। संवाद
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर बुधवार को नसीरपुर फरीदगंज में शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा दारानगर बाजार के हनुमान मंदिर तक गई।
इस दौरान सैकड़ों की संख्या में युवक-युवतियां भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे। पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। वहीं बाजार और गांव क्षेत्र में रामभक्ति की छटा बिखरी रही।
कार्यक्रम में दारानगर कड़ा धाम नगर पंचायत की अध्यक्ष रागनी केसरवानी, अरुण केसरवानी, मोहित पांडे, रवि शंकर गुप्ता, लल्ली पांडे, प्रहलाद खत्री, शुभम पटवा, उदल पटेल, विनोद पटेल और सौरभ सोनी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।