{"_id":"580bbe954f1c1b1030705a1c","slug":"problem-in-bhadwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक स्कूल भदवां का हैंडपंप दो साल से खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्कूल भदवां का हैंडपंप दो साल से खराब
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराथू ब्लाक के भदवां गांव स्थित प्राथमिक स्कूल का हैंडपंप करीब दो साल से खराब है। इस वजह से छात्र-छात्राओं को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत दोपहर भोजन के दौरान होती है। शिक्षकों, अभिभावकों में गुस्सा है।
जलनिगम और शिक्षा विभाग के अफसरों की अनदेखी का खामियाजा नौनिहालों को भुगतना पड़ा रहा है। सिराथू ब्लाक के भदवां गांव के प्राथमिक स्कूल में लगा हैंडपंप करीब दो साल से खराब पड़ा है। हैंडपंप खराब होने से मध्यान्ह भोजन के बाद बच्चे गांव में लगे हैंडपंपों से पानी लाकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं। वहीं शिक्षक भी बस्ती के दूसरे हैंडपंप से पानी मंगवाकर पीते हैं। स्कूल में पानी की इस अव्यवस्था से अभिभावकों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी स्कूल में पीने के पानी का इंतजाम नहीं किया जा रहा है। इससे तमाम बच्चे मध्याह्न भोजन के बाद पानी के बहाने बस्ता लेकर घर भाग आते हैं। प्रधानाध्यापक ने बताया कि उन्होंने कई बार प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, बीडीओ और खंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत की। इसके बाद भी हैंडपंप को ठीक नहीं कराया जा रहा है।