{"_id":"6a1dd8d2449269e6580d08aa","slug":"prices-of-household-appliances-rise-due-to-rising-copper-prices-kaushambi-news-c-261-1-kmb1012-142425-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तांबा की महंगाई से बढ़ी घरेलू उपकरणों की कीमतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तांबा की महंगाई से बढ़ी घरेलू उपकरणों की कीमतें
Tue, 02 Jun 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
दरियापुर में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में सामान खरीदने ग्राहक संवाद
गर्मी बढ़ने के साथ तांबे की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब घरेलू उपकरणों और बिजली से जुड़े सामानों पर दिखाई देने लगा है। दाम बढ़ने से पंखा, कूलर, एसी और कॉपर के तार उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल रहे हैं।
गर्मी के मौसम में एसी, कूलर और पंखों की मांग बढ़ने से तांबे की खपत में इजाफा हुआ है। स्थानीय व्यापारी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि बीते एक महीने में तांबे के दाम करीब 200 रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं। पहले 1400 रुपये प्रति किलो बिकने वाला तांबा अब 1600 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।
व्यापारी सुमित संदीप विश्वकर्मा के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, कच्चे माल की बढ़ी लागत और मांग में वृद्धि इसके प्रमुख कारण हैं। इससे आम उपभोक्ताओं और छोटे व्यापारियों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है।