फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Preparation for internal assessment in Intermediate on the lines of High School

Kaushambi News: हाईस्कूल की तर्ज पर इंटर में आंतरिक मूल्यांकन की तैयारी

Sat, 24 May 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 24 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Preparation for internal assessment in Intermediate on the lines of High School
राजू यादव, प्रधानाचार्य जीआईसी देवखरपुर
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी कर रहा है। इसके लिए बोर्ड ने शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा है। सब कुछ सही रहा तो इस साल की परीक्षा में इंटरमीडिएट में हाईस्कूल की तरह आंतरिक मूल्यांकन व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बोर्ड की परीक्षा में छात्रों को लिखित के साथ ही आंतरिक मूल्यांकन के अंंक मिलते हैं। यह अंक विद्यालय की ओर से दिए जाते हैं। इन अंकों का छात्रों के परिणाम पर विशेष प्रभाव पड़ता है। छात्र को 70 नंबर के सवालों का ही जवाब देना होता है। अन्य 30 अंक उसे बिना लिखे और अपनी बेहतर कार्यशैली व शिक्षण कार्य के दम पर मिल जाते हैं। 30 अंक विद्यालय को देने होते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में बेहतर परिणाम बनाने में यह अंक महत्वपूर्ण होते हैं। छात्र स्कूलों में अच्छा व्यवहार भी करते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक नीरज केसरी ने बताया कि इस प्रकार की व्यवस्था नीतिगत होती है। इसकी जिला स्तर पर चर्चा नहीं होती। लेकिन यह तय है कि नई शिक्षा नीति के अनुसार व्यवस्था जरूर होनी है। कई बार बैठकों में इस पर चर्चा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक और छात्रों की राय
--आंतरिक मूल्यांकन के कई फायदे होते हैं। इससे छात्रों की क्रेडिट बढ़ती है। उनको अच्छे नंबर मिलते हैं। अंक प्रतिशत बढ़ाने में इसका महत्वपूर्ण योगदान होता है। पर जरूरी है कि विद्यालय में अच्छा माहौल बना रहे।

- राकेश सिंह, प्रवक्ता भौतिक विज्ञान

--हाई स्कूल की तर्ज पर इंटर की परीक्षा में आंतरिक मूल्यांकन से हर छात्र के बारे में शिक्षकों को जानकारी होगी। उनकी हर गतिविधि पर नजर रहेगी। इससे स्कूल का अनुशासन भी बेहतर होगा।
- राजू यादव, प्रधानाचार्य जीआईसी देवखरपुर।

--गैर प्रयोगात्मक विषय में भी आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर यदि नंबर मिलते हैं, तो यह बेहतर है। कम लिखना होगा और अंक बेहतर मिलेंगे।
- रितेश कुमार, छात्र

इस व्यवस्था से उन छात्रों का नुकसान होगा, जो पढ़ने में बेहतर है। जबकि जो छात्र शिक्षकों के ज्यादा करीब रहेंगे। उनको बेहतर नंबर मिलेगा।
- कविश केसरवानी, छात्र

राजू यादव, प्रधानाचार्य जीआईसी देवखरपुर

राजू यादव, प्रधानाचार्य जीआईसी देवखरपुर

राजू यादव, प्रधानाचार्य जीआईसी देवखरपुर

राजू यादव, प्रधानाचार्य जीआईसी देवखरपुर

राजू यादव, प्रधानाचार्य जीआईसी देवखरपुर

राजू यादव, प्रधानाचार्य जीआईसी देवखरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed