फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Power supply to 100 houses stalled since 20 days

20 दिन से सौ घरों की बिजली आपूर्ति ठप

Mon, 06 Jan 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Power supply to 100 houses stalled since 20 days
20 दिन से सौ घरों की बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन

बार-बार शिकायत किए जाने के बाद भी जला ट्रांसफार्मर बनवा नहीं रहे जिम्मेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
कल्यानपुर। सिराथू इलाके के मोहनपुर गांव में करीब सौ घरों की बिजली लगभग 20 दिन से गुल है। बार-बार शिकायत किए जाने के बाद भी जिम्मेदार जला हुआ ट्रांसफार्मर बनवा नहीं रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में गुस्सा है।

अंधवां पावर हाउस से जुड़े मोहनपुर गांव में लगा ट्रांसफार्मर करीब 20 दिन पहले जल गया था। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी जानकारी उसी रोज विभागीय अधिकारियों को दे दी गई थी। ऑनलाइन पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करा दी गई थी। तब अफसरों ने जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगवाने का भरोसा दिया था। आरोप है कि अभी तक फुंका ट्रांसफार्मर न तो ठीक कराया गया है और न ही नया ट्रांसफार्मर लगवाया गया है। इसकी वजह से गांव में अंधेरा पसरा हुआ है। बिजली नहीं होने से जहां एक ओर बोर्ड परीक्षार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं दूसरी ओर किसानी के काम पर भी असर पड़ रहा है। लोगों को मोबाइल चार्ज करने तक के लिए दूसरे गांव जाना पड़ता है। अन्य घरेलू इलेक्ट्रानिक उपकरण भी शोपीस बने हुए हैं। गांव वालों का कहना है कि 48 घंटे के भीतर विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं होने पर वह बेमियादी आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed