फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Postal Department opened account of hundred villagers in the camp

डाक विभाग ने शिविर में सौ ग्रामीणों का खोला खाता

Thu, 19 Mar 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Postal Department opened account of hundred villagers in the camp
Postal Department opened account of hundred villagers in the camp - फोटो : KAUSHAMBI
डाक विभाग ने शिविर में सौ ग्रामीणों का खोला खाता
विज्ञापन

इमलीगांव में इंडिया पोस्ट पेमेंट के तहत लगाया गया शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। डाक विभाग की इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक योजना के तहत बुधवार को विभाग की तरफ से नेवादा के इमलीगांव में कैंप लगाया गया। इसमें करीब सौ ग्रामीणों के खाते खोले गए।

डाक अधीक्षक इंद्रजीत पाल ने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) लाभार्थियों का खाता खोलने में पहले से ही अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस योजना में खाता खोलने के लिए सिर्फ आधार कार्ड और मोबाइल की जरूरत होती है। दो मिनट में अंगूठे के सत्यापन से खाता खुल जाता है। उसके बाद एक क्यूआर कार्ड दिया जाता है। लोग 100 या उससे अधिक की जमा राशि के साथ खाता खुलवा सकते हैं। लाभार्थी सभी तरह के सरकारी योजनाओं जैसे शौचालय योजना, मनरेगा, छात्रवृत्ति योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान योजना तथा अन्य कृषि सब्सिडी योजना की राशि इस खाते में आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। जिले भर में सभी शाखा डाकपाल और सभी संबद्ध कर्मियों को खाता खोलने का लक्ष्य दिया गया है। इस योजना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए गांव-गांव शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में डब्बू, अमरेश, अशोक, मोनू, जितेंद्र, अनुज समेत तमाम किसानों ने इसका लाभ लिया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र पांडेय समेत शाखा डाकपाल श्यामसुंदर द्विवेदी, मंगला प्रसाद मिश्र, मो परवेज, याविश चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed