{"_id":"586d47714f1c1b4436158807","slug":"poling-booth-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमांडो की सुरक्षा में होगा मतदेय स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमांडो की सुरक्षा में होगा मतदेय स्थल
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 05 Jan 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा चुनाव 2017 की अधिसूचना बुधवार को जारी हो गई। अधिसूचना लगते ही प्रशासन चुनाव आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करना शुरू कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की तैयारी तेज कर दी है। मतदेय स्थलों पर कमांडो के साथ पैरामिलिट्री तैनात की जाएगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने चुनाव आयोग को मांग पत्र भेज दिया है। मतदेय स्थल पर कमांडो के साथ पैरामिलिट्री की निगहबानी रहेगी।
फरवरी में होने जा रहे विधान सभा चुनाव का बिगुल बजते ही प्रशासन ने तैयारियों को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। कौशाम्बी की तीन सीटों पर चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है।
सलाखों के पीछे होंगे उपद्रवी
विधान सभा चुनाव 2017 को बिगुल बुधवार को बज गया। चुनाव आयोग ने सात चरणों में चुनाव कराए जाने की अधिसूचना जारी की। विस चुनाव में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसलिए पुलिस महकमा उपद्रवियों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। चुनाव से पहले अराजकता फैलाने वालों को पाबंद करते हुए सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
किस विधान सभा में कितने हैं मतदान केन्द्र और बूथ
तहसील बूथ मतदान केन्द्र
मंझनपुर 406 288
चायल 379 219
सिराथू 362 225
शहर पश्चिमी 89 44
बाहर से कितनी आएगी फोर्स
उपनिरीक्षक 256
हेडकांस्टेबल 266
कांस्टेबल 2078
सीपीएमएफ 48 कंपनी
होमगार्ड 3126
पीएसी 20 कंपनी
विधान सभा चुनाव की तैयारी को अमली जामा पहनाया जा रहा है। मतदेय स्थल और बूथों की सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया गया है। सभी थानेदारों को चौकसी बरतने की हिदायत दी गई है। आयोग के निर्देशों का पालन कराया जाएगा।
आशुतोष मिश्र, एएसपी