फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police remains missing for five hours under the protection of gang rape victim

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की सुरक्षा में पांच घंटे गायब रहती है पुलिस

Mon, 23 Dec 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Police remains missing for five hours under the protection of gang rape victim
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की सुरक्षा में पांच घंटे गायब रहती है पुलिस
विज्ञापन

दो शिफ्ट में चार सिपाहियों की ड्यूटी लगाने का किया जा रहा दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
सरायअकिल। कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के मामले में पुलिस सुरक्षा को लेकर बेफिक्र है। पीड़ित परिवार ने पुलिस के आला अफसरों से लेकर हाईकोर्ट तक का दरवाजा खटखटाया, फिर भी पुलिस पीड़िता के यहां पांच घंटे नहीं रहती। कोतवाली में दो शिफ्ट में चार सिपाहियों की ड्यूटी लगाने का दावा किया जा रहा है।

कोतवाली इलाके के एक गांव की अनुसूचित जाति की एक किशोरी के साथ 14 सितंबर को गांव के तीन लोगों दुष्कर्म किया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल किया गया। घटना के तीनों आरोपी जेल में है। उधर पीड़िता के घरवाले अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद परेशान है। पुलिस के आला अफसरों से लेकर हाईकोर्ट तक का दरवाजा वह लोग खटखटा चुके हैं। हाईकोर्ट ने पीड़िता को सुरक्षा दिए जाने का आदेश भी दे रखा है। इसके बाद भी पीड़िता परिवार सुरक्षा को लेकर संतुष्ट नहीं हैं। पीड़िता की मां का कहना है कि सुबह नौ बजे पुलिसकर्मी चले जाते हैं। इसके करीब पांच घंटे बाद ही दूसरे पुलिसकर्मी आते हैं। जबकि इंस्पेक्टर पीके सिंह का दावा है कि सुबह नौ बजे से लेकर रात नौ बजे तक व रात नौ बजे से लेकर सुबह नौ बजे तक दो शिफ्ट में चार सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जाती है। ड्यूटी मौके पर ही बदली जाती है। वह खुद व सीओ समय-समय पर मौके में जाकर ड्यूटी चेक करते हैं। पुलिस पर लगाए जा रहे सारे आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed