{"_id":"6a9c8298b875e2871b01ac6b","slug":"police-recorded-the-statement-of-the-gang-rape-victim-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-147726-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का पुलिस ने दर्ज कराया गया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का पुलिस ने दर्ज कराया गया बयान
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पीड़िता का न्यायालय में बयान दर्ज कराया है। मामले में नामजद तीनों नाबालिग आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जिलेभर में उनके सगे-संबंधियों और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द पुलिस अभिरक्षा में ले लिया जाएगा।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक किशोरी केवल कक्षा पांच तक पढ़ी है। उसका ननिहाल महेवाघाट क्षेत्र में है। वहीं पड़ोस में रहने वाले एक किशोर से उसकी दोस्ती थी। बृहस्पतिवार को फोन पर बातचीत के बाद वह शाम को हाईवे के पास पहुंची। आरोप है कि किशोर अपने दो साथियों के साथ बोलेरो से वहां आया और किशोरी को अपने साथ ले गया।
पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसे महेवाघाट क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर गाड़ी में घुमाते रहे। इस दौरान तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी रात में पीड़िता को सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
सीओ मंझनपुर सौरभ सामंत ने बताया कि पीड़िता का न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस टीमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में आरोपियों के सगे-संबंधियों के यहां लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही तीनों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।