{"_id":"658d96458fb78dc2c209b399","slug":"police-raids-in-search-of-history-sheeter-accused-of-deadly-attack-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-6817-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जानलेवा हमले के आरोपी हिस्ट्रीशीटर की तलाश में पुलिस ने दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जानलेवा हमले के आरोपी हिस्ट्रीशीटर की तलाश में पुलिस ने दी दबिश
Thu, 28 Dec 2023 09:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 28 Dec 2023 09:07 PM IST
विज्ञापन
जानलेवा हमले के आरोपी हिस्ट्रीशीटर की तलाश में पुलिस ने दी दबिश
-- -सरायअकिल के कोटिया गांव में रविवार शाम हुई थी घटना
फोटो -32
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। सरायअकिल के कोटिया गांव में गोलीकांड के आरोपी हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पकड़ने के लिए बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस ने दबिश दी। हालांकि आरोपी बदमाश नहीं पकड़ा जा सका।
कोटिया गांव में रविवार शाम जेसीबी से मिट्टी खनन रोकने पर हिस्ट्रीशीटर बदमाश रामदास पाल ने रामबाबू उर्फ राजू को तमंचे से गोली मार दी थी। सिर पर गोली लगने से राजू जख्मी हो गया था। परिजनों ने इलाज के लिए उसे तिल्हापुरमोड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। राजू की तहरीर पर पुलिस ने रामदास पाल, उसके भाई ग्राम प्रधान सुग्गीलाल पाल, गांव के जितेंद्र पाल और एक अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू की। सोमवार को पुलिस ने प्रधान सुग्गीलाल पाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि, हिस्ट्रीशीटर रामदास पाल और दो अन्य अभियुक्त अब भी फरार चल रहे हैं। बृहस्पतिवार देर शाम सीओ मनोज सिंह रघुवंशी ने सरायअकिल, पिपरी और चरवा थाना की पुलिस के साथ बदमाश रामदास को पकड़ने के लिए दबिश दी लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।