{"_id":"65244c3f46df28f1050a9f85","slug":"police-raided-changai-sabha-nine-arrested-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-3979-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: चंगाई सभा में पुलिस ने मारा छापा, नौ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: चंगाई सभा में पुलिस ने मारा छापा, नौ गिरफ्तार
Tue, 10 Oct 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
सैनी पुलिस के हत्थे धर्मानांतरण के आरोपी स्रोत:पुलिस मीडिया सेल
सैनी कोतवाली के महुलीतीर गांव में आयोजित चंगाई सभा में सोमवार को पुलिस ने छापा मारा। सभा में चमत्कार व प्रेत बाधा निवारण का प्रलोभन देकर भोले-भाले लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। पुलिस को देख सभा में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि सभा में मौजूद लोग भाग निकले।
सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने बताया महुलीतीर गांव में शिव शंकर के यहां चंगाई सभा के आयोजन की सूचना मिल रही थी। सोमवार को भी बड़ी संख्या में लोग शिवशंकर के यहां एकत्र हुए थे। यहां सीधे-साधे लोगों को प्रेत बाधा निवारण, बीमारी व समस्याओं के निराकरण करने का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। सभा में पहुंची पुलिस ने झूरीलाल, वीरेंद्र, शिवशंकर, चिंगा पटेल, बृजेश पटेल, चक्रधारी निवासी मलाक निंदूरा महुलीतीर, पवन कुमार निवासी टेढ़ीमोड़ थुलगुला, छेदीलाल, व अरुण कुमार को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है। गिरफ्तारी के दौरान एसआई तीर्थराज, आरक्षी विनीत कुमार, योगेंद्र, अरविंद कुमार, इंद्रेश चौधरी व सुमित कुमार आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।