फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   police launched a campaign against illegal liquor,

पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान

Sat, 14 Aug 2021 12:59 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 14 Aug 2021 12:59 AM IST
सार

नागपंचमी पर ग्रामीण अंचलों में देशी शराब पीने का चलन है। शराब के नशे में अक्सर मारपीट तक होती थी। कभी-कभी यही विवाद बड़ी घटना का कारण बन जाता था।

विज्ञापन
police launched a campaign against illegal liquor,

विस्तार

नागपंचमी पर ग्रामीण अंचलों में देशी शराब पीने का चलन है। शराब के नशे में अक्सर मारपीट तक होती थी। कभी-कभी यही विवाद बड़ी घटना का कारण बन जाता था। इसे लेकर एसपी राधेश्याम ने बृहस्पतिवार रात जिले भर की पुलिस को अलर्ट कर अवैध शराब बनाने वाले कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। रातभर पुलिस ने दबिश देकर करीब 245 लीटर अवैध शराब बरामद की। धंधे में लिप्त 13 लोग भी गिरफ्तार किए गए हैं। शुक्रवार को सभी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली पुलिस ने रामपुर बसुहार के प्रदीप के पास से करीब 30 लीटर, तेरहरा के श्रीलाल सोनकर के पास से तकरीबन 15 लीटर, मोहीउद्दीनपुर बेला के नरेंद्र पटेल के पास से 20 लीटर, गोबर सहाई गांव के केश चंद्र के पास से 30 लीटर शराब बरामद की है। महेवाघाट कोतवाली पुलिस ने महेघाट उपरहार निवासी धनराज के पास से 20 लीटर, डकशरीरा के अनिल के पास से 25 लीटर बरामद किया।
विज्ञापन


कौशांबी कोतवाली पुलिस ने बेचौंचा गांव निवासी सिपाही लाल के पास से 20 लीटर, रसूलपुर बड़गांव के रामसखी से 10 लीटर, बिदांव के सुरेश के पास से 10 लीटर महुए से बनी शराब बरामद की। इसी तरह करारी कोतवाली पुलिस ने अमुरा गांव के सुखलाल के पास से 15 लीटर, नेवारी के संन्ना पासी से 20 लीटर, म्योहर के संजय से 10 लीटर बरामद की। पइंसा कोतवाली पुलिस ने मैदहाई गांव निवासी मोहन पासी के पास से लगभग 20 लीटर शराब बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed