{"_id":"6206b74a8708b9043715bbb1","slug":"police-kept-silence-in-the-case-of-death-of-married-woman-kaushambi-news-ald3268307154","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने साधी चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने साधी चुप्पी
विज्ञापन
कौशाम्बी कोतवाली के मेड़रहा गांव में बुधवार को संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए तो भेजा, लेकिन अब तक ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया। विवाहिता के मायके वालों ने शुक्रवार को भी एसपी कार्यालय में प्रदर्शन कर ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पश्चिमशरीरा निवासी शिव मोहन की बेटी अंजना (22) की शादी एक साल पहले मेड़रहा गांव के संजय के साथ हुई थी। बुधवार को संदिग्ध हालत में अंजना की ससुराल में मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मायके पक्ष के लोग मेड़रहा पहुंचे, लेकिन उन्हें अंजना का शव नहीं दिखाया गया। बाद में मायके वाले एसपी ऑफिस पहुंचे और अंजना की हत्या का आरोप लगाया। एसपी हेमराज मीणा के निर्देश के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बृहस्पतिवार को पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। मृतका के पिता शिव मोहन ने बताया कि अंजना को ससुराली दहेेज में 50 हजार रुपये नकद और बाइक की मांग करके काफी दिनों से प्रताड़ित करते थे। घटना के सप्ताह भर पहले भी अंजना को ससुरालियों ने पीटा था। शुक्रवार को सेंगरहा गांव के तमाम लोग एसपी ऑफिस पहुंचेे। मायके वालों का कहना था कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। इलाके के कुछ नेताओं के दबाव में उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही। एसपी के कार्यालय में मौजूद नहीं होने के कारण परिजन पीआरओ को शिकायती पत्र देकर वापस लौट गए।