{"_id":"67cb55522aaa4bc5110e64dc","slug":"police-became-active-after-the-outrage-searched-cameras-in-search-of-thieves-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-122800-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: आक्रोश के बाद सक्रिय हुई पुलिस, चोरों की तलाश में खंगाले कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: आक्रोश के बाद सक्रिय हुई पुलिस, चोरों की तलाश में खंगाले कैमरे
Sat, 08 Mar 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
सिराथू। सैनी कोतवाली के सिराथू कस्बे में माह भर पहले 10 दुकानों में चोरी की घटनाओं को लेकर ढिलमुल रवैया अपनाए जाने पर व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया था। इस पर संजीदा हुई सैनी पुलिस ने शुक्रवार को चोरों की तलाश में कस्बे में लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इस दौरान चोरों की गतिविधि फुटेज में नजर आई। जिसके आधार पर पुलिस ने चोरों की तलाश तेज कर दी है।
सिराथू कस्बे में माह भर में 10 से अधिक दुकानों से लाखों का सामान चोरों ने पार किया था। खुलासा के नाम पर पुलिस टालमटोल करती रही। इससे दहशतजदा ग्रामीणों का गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। कस्बे में प्रदर्शन करते हुए व्यापारियों ने नारेबाजी की। साथ ही एसपी ऑफिस का घेराव करने के लिए कहा। हालांकि थानाध्यक्ष बृजेश कुमार करवरिया ने किसी तरह उन्हें समझाया। शुक्रवार को कस्बे के दर्जन भर से अधिक कैमरों को पुलिस ने खंगाला। मंझनपुर रोड स्थित संतोष, गुरु प्रसाद व धाता रोड पर ओंकार नाथ की दुकान में लगे कैमरे की फुटेज में चोरों की गतिविधि नजर आई। थानाध्यक्ष का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।