फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police arrested two history sheeters, pistol recovered

Kaushambi News: पुलिस हत्थे चढ़े दो हिस्ट्रीशीटर, तमंचा बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Police arrested two history sheeters, pistol recovered
करारी कोतवाली पुलिस ने सालेहपुर गांव से दो हिस्ट्रीशीटरों को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने जेल भिजवा दिया है।
विज्ञापन

करारी के इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सालेहपुर गांव पहुंचे। इस बीच गांव के बाहर खड़े दो युवक पुलिस को देखते ही भागने लगे। घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। उनके पास से दो तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम गुफरान व साहिल बताया। इंस्पेक्टर के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ करारी कोतवाली में आठ मुकदमे पंजीकृत हैं। इसके अलावा गुफरान के खिलाफ चरवा थाना में गोवध अधिनियम व साहिल के खिलाफ महेवाघाट में हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। दोनों करारी कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed