फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   PM Shri Vidyalayas will promote sports along with education

Kaushambi News: शिक्षा के साथ खेलों को बढ़ावा देंगे पीएमश्री विद्यालय

Thu, 08 Jan 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 08 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
PM Shri Vidyalayas will promote sports along with education
जिले में शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए पीएमश्री विद्यालयों को खेलों का भी केंद्र बनाया जा रहा है। जिले के आठ विकास खंडों में कुल 15 पीएमश्री विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों को एक ओर जहां ब्लॉक स्तर पर पढ़ाई के लिए मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल की जा रही है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत प्रत्येक पीएमश्री विद्यालय परिसर में एक-एक मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। इन मिनी स्टेडियमों में खेल मैदान के साथ दर्शकों के बैठने की भी पर्याप्त व्यवस्था होगी। उद्देश्य यह है कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ नियमित खेल अभ्यास और प्रतियोगिताओं का अवसर मिल सके।
विज्ञापन

जिला समन्वयक (निर्माण) वीरेंद्र कुमार ने बताया कि स्टेडियम की रूपरेखा इस प्रकार तैयार की जा रही है, जिससे यहां ब्लॉक स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन आसानी से किया जा सके। इससे न केवल पीएमश्री विद्यालयों के छात्र, बल्कि आसपास के विद्यालयों के विद्यार्थी भी लाभान्वित होंगे, बल्कि शिक्षा के साथ खेलों को जोड़ने की इस पहल से बच्चों में शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बेहतर मंच भी प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed