{"_id":"601d97d58ebc3e4c64275b0d","slug":"pm-houses-were-distributed-to-the-ineligible-in-kakodha-kaushambi-news-ald29850060","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककोढ़ा में अपात्रों को बांट दिए गए पीएम आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककोढ़ा में अपात्रों को बांट दिए गए पीएम आवास
विज्ञापन
ककोढ़ा में अपात्रों को बांट दिए पीएम आवास, बिफरी बीडीओ
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सिराथू ब्लॉक के ककोढ़ा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटन में गड़बड़झाला किया गया है। इसका खुलासा बीडीओ श्वेता सिंह की जांच में हुआ। खंड विकास अधिकारी ने रिश्वत लेकर अपात्रों को आवास आवंटित करने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई।
ककोढ़ा के ग्रामीणों ने पिछले दिनों डीएम अमित कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया था कि गांव के जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों द्वारा वसूली कर अपात्रों को योजना से लाभान्वित कर दिया गया है। जबकि पात्र योजना से वंचित हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने बीडीओ सिराथू को जांच करने का निर्देश दिया। बीडीओ श्वेता सिंह शुक्रवार को ककोढ़ा गांव पहुंची। जिन अपात्रों को आवास दिया गया है उनके पक्के घरों को देख वह निवर्तमान ग्राम प्रधान और सेक्रेट्री पर भड़क गईं। कहा कि रिश्वत लेकर अपात्रों को सरकारी योजना से लाभान्वित कराया गया है। इसमें लिप्त जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजा जाएगा। वहीं गांव में अधूरे शौचालय निर्माण को भी उन्होंने देखा। इस बाबत बीडीओ श्वेता सिंह का कहना है कि जांच में गड़बड़ी मिली है। जल्द ही वह जांच रिपोर्ट अफसरों को सौंपेंगी।
------------
लंबित मांगों को पूरा नहीं होने पर विद्युतकर्मियों में आक्रोश
फोटो नं-02
मंझनपुर। अधीक्षण अभियंता कार्यालय मंझनपुर में राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को परियोजना अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह की अगुवाई में बैठक की। कर्मचारियों ने 39 वें मान्यता दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान समस्त ऊर्जा निगमों के यांत्रिक संवर्ग के कार्मिकों की लंबित मांगों को पूरा नहीं किए जाने पर कर्मचारियों ने रोष जाहिर किया। इस मौके पर जिला सचिव गौरव, मुलायम सिंह यादव, अमित कुमार यादव, सुशील पाल, देवेंद्र सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
------
कार की टक्कर से बाइकसवार पिता-पुत्र घायल
फोटो-08.09
मंझनपुर। करारी कोतवाली क्षेत्र के बट बंधुरी गांव निवासी रोशन लाल पुत्र मित्तल लाल शुक्रवार को सात वर्षीय बेटे आशीष को लेकर संयुक्त जिला चिकित्सालय इलाज कराने जा रहा था। रास्ते में करारी चौराहे के समीप पीछे से आ रही बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइकसवार पिता-पुत्र घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालात नाजुक देख डॉक्टरों ने रोशन लाल को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया।