फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pigeons died due to cold, not bird flu

बर्ड फ्लू नहीं, ठंड से हुई थी कबूतरों की मौत

Sun, 07 Feb 2021 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Pigeons died due to cold, not bird flu
बर्ड फ्लू नहीं बल्कि ठंड से हुई थी कबूतरों की मौत
विज्ञापन

- पशु पालन विभाग का दावा, कबूतर में रजीटेंस के कारण नहीं रहता बीमारी का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सिहोरी टोल प्लाजा के समीप बृहस्पतिवार को कबूतरों की मौत बर्ड फ्लू नहीं बल्कि ठंड लगने से हुई थी। यह दावा पशु पालन विभाग की टीम ने कबूतरों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर किया। विभाग का कहना है कि कबूतर में रजीटेंस ज्यादा होता है। इस वजह से उनमें बर्ड फ्लू का खतरा नहीं रहता।

कोखराज कोतवाली के सिहोरी टोल प्लाजा पर अचानक दो कबूतर उड़ते-उड़ते गिर गए थे। इससे कबूतरों की मौत हो गई। पक्षियों की मौत बर्ड फ्लू से होने की आशंका पर कर्मचारी सहम गए। उन्होंने इसकी जानकारी टोल के मैनेजर जीपी चतुर्वेदी को दी। मैनेजर ने पशु पालन विभाग की सूचना दी थी। घटना की जानकारी पर मूरतगंज राजकीय पशु चिकित्सालय की टीम मृत कबूतरों को साथ ले गई थी। इस बाबत मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वीपी पाठक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कबूतरों की मौत का कारण ठंड लगना आया है। वैसे भी कबूतर में रजीटेंस ज्यादा होता है। इस वजह से उनमें बर्ड फ्लू का खतरा नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed