फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   people worshipped the goddess durga

नवरात्र के आठवें दिन की गई महागौरी व सिद्धिदात्री की पूजा

Sun, 14 Apr 2019 12:36 AM IST
kaushambi Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 14 Apr 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर/कड़ा/करारी। वासंतिक नवरात्र के आठवें दिन शनिवार को महागौरी व सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। शक्ति पीठ कड़ा धाम सहित जिले के सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा-अर्चना करते दिखाई दी। इस मौके पर मंदिरों में घंटे-घड़ियाल की गूंज सुबह से लेकर देर शाम तक सुनाई दी।
विज्ञापन


 ज्योतिष के अनुसार नवरात्र में इस बार एक तिथि की हानि है। इसके चलते आठवें दिन ही अष्टमी और नवमी मनाई गई। देवी का आठवां स्वरूप महागौरी का है। इनका रूप पूर्णत: गौर वर्ण है। इनकी उपमा शंख, चंद्र और कुंद के फूल से दी गई है। अष्टवर्षा भवेद् गौरी यानी इनकी आयु आठ साल की मानी गई है। इनके सभी आभूषण और वस्त्र सफेद हैं। इसीलिए उन्हें श्वेताम्बरधरा कहा गया है। इनकी पूरी मुद्रा बहुत शांत है।
विज्ञापन


ये अमोघ फलदायिनी हैं। शनिवार को भक्तों ने घरों और मंदिरों में मां भगवती की पूरे विधि-विधान के साथ पूजन किया। तमाम भक्तों ने व्रत भी रखा। देवी भगवती की अराधना के लिए 51 शक्तिपीठों में प्रसिद्ध कड़ा स्थित मां शीतला की दरबार में शुक्रवार को भारी भीड़ दिखी। यहां स्थानीय के अलावा आसपास के विभिन्न जिलों से आए हजारों भक्तों का रेला भोर से ही मां की दरबार में इकट्ठा हो गया था। घंटों इतजार के बाद कपाट खुलने पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई-कई घंटे इंतजार करने के बाद पल भर के लिए मां का दर्शन हुआ। भक्तों ने मां के सामने शीष नवाकर घर-परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके अलावा मंझनपुर स्थित दुर्गा मंदिर, पश्चिमशरीरा के झारखंडी माता, अढ़ौली के आनंदी माता समेत सभी प्रमुख कस्बों, बाजारों में स्थित मंदिरों में भक्तों ने मां की पूजा-अराधना की। कुछ भक्तों ने घरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed