{"_id":"6980e3fc5fb8644eef0c66a2","slug":"people-traveling-along-a-muddy-road-kaushambi-news-c-261-1-kmb1006-135953-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कीचड़ से सने रास्ते से होकर सफर कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कीचड़ से सने रास्ते से होकर सफर कर रहे लोग
विज्ञापन
लल्लू सिंह उदय राज का पुरवा
विकासखंड के कोरियो गांव के उदय राज का पुरवा जाने वाले मार्ग की हालत बेहद खस्ताहाल है। जिस वजह से करीब 40 घरों के लोगों को कीचड़ से सने रास्ते के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को होती है। कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उनके कपड़े खराब होने के साथ चोट लगने का भी खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने रास्ते की मरम्मत की मांग की है।
बोले ग्रामीण::
गांव की सड़क लंबे समय से खराब है। कई बार ग्राम प्रधान और सचिव से शिकायत की गई, लेकिन आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। कीचड़ के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।
-- - शिवपाल, ग्रामीण
बच्चे कीचड़ सने रास्ते से स्कूल जाते हैं। कई बार तो वह फिसलकर गिर चुके हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
-- - लल्लू सिंह
बीडीओ वर्जन:
सड़क की समस्या की जानकारी मिली है। संबंधित ग्राम पंचायत से रिपोर्ट मंगाई जाएगी और सड़क का मरम्मतीकरण जल्द शुरू किया जाएगा।
-- - अखिलेश कुमार दुबे, खंड विकास अधिकारी