फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   People of Manjhanpur fulfill their dream of two decades

मंझनपुर के लोगों का दो दशक का सपना पूरा

Wed, 01 Jan 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
People of Manjhanpur fulfill their dream of two decades
People of Manjhanpur fulfill their dream of two decades - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर के लोगों का दो दशक का सपना पूरा
विज्ञापन

टाउन एरिया मंझनपुर को मिला नगर पालिका परिषद का दर्जा
कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिलने की जानकारी पर झूम उठे लोग
शामिल होंगे जाएंगे 23 गांव, सिराथू व मंझनपुर ब्लॉक के 16 ग्राम प्रधानों की छिनेगी कुर्सी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिला मुख्यालय मंझनपुर के लोगोें को शहरी बनने का दो दशक पुराना सपना मंगलवार को पूरा हो गया। नववर्ष की पूर्व संध्या पर टाउन एरिया मंझनपुर को नगर पालिका बनाने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण खुशी से झूम उठे। नवगठित नगर पालिका में आसपास के करीब 23 राजस्व गांवों को शामिल किया जाएगा। इससे सिराथू और मंझनपुर ब्लॉक के 16 ग्राम प्रधानों की कुर्सी छिन जाएगी।

वर्ष 1997 में कौशाम्बी जिला बनने के साथ ही टाउन एरिया मंझनपुर को नगर पालिका परिषद बनाने की मांग की जा रही थी। तत्कालीन चेयरमैन नजीर अहमद ने इसके लिए पत्राचार भी किया, लेकिन मामला लटक गया था। इसके बाद वर्ष 2009 में प्रशासन ने प्रस्तावित नगर पालिका परिषद का खाका तैयार कर नगर विकास विभाग से होते हुए राजस्व परिषद तक पहुंचा दिया, लेकिन पैरवी नहीं होने के कारण मामला अधर में लटक गया। वर्ष 2016 में तत्कालीन चेयरमैन हाशमी बेगम ने एक बार फिर पहल तेज की तो 26 अक्तूबर 2016 को शासन ने पहली अनंतिम अधिसूचना जारी कर दी। 11 जनवरी को दावा, आपत्तियां खारिज कर जिला प्रशासन ने पत्रावली शासन को भेज दिया था, लेकिन अभिलेखों में तकनीकी गड़बड़ी के कारण मामला फिर लटक गया। इसी बीच सूबे में सत्ता परिवर्तन हो गया। नागरिकों की मांग पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक लालबहादुर ने पैरवी तेज की तो 16 अगस्त 2017 को शासन ने संशोधित सूचना मांग ली। आनन-फानन प्रशासन ने सूचनाएं अपडेट कर तीन दिन के भीतर शासन तक पहुंचा दिया। इसके बाद आठ फरवरी 2018 को शासन ने द्वितीय अनंतिम अधिसूचना जारी कर दिया। इसमें सिराथू ब्लॉक के नौ व मंझनपुर के 14 राजस्व गांव समाहित किए गए। दोनों ब्लॉकों के कुर्सी छिनने की खबर से नगर पालिका में समाहित गांवों के प्रधानों ने हो-हल्ला शुरू कर दिया। लोकसभा चुनाव में संभावित नुकसान को देखते हुए शासन ने प्रकरण को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। चुनाव प्रचार के दौरान सांसद विनोद सोनकर ने इसे लेकर सभी आश्वासन भी दे दिया। अब सबकुछ पटरी पर आने के बाद सांसद और विधायक सदर ने एक बार फिर पैरवी तेज कर दी। अमर उजाला में 17 नवंबर के अंक में जल्द ही मंझनपुर को मिल सकता सकता है नगर पालिका परिषद का दर्जा शीर्षक से प्रमुखता से खबर छपी। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में सरकार ने नगर पालिका परिषद के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। इसी के साथ ही कस्बे के लोग जश्र में डूब गए। लोगों ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed