फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Patients with stomach pain, vomiting and diarrhea are reaching the hospital, affecting the health of children as well.

Kaushambi News: अस्पताल पहुंच रहे पेट दर्द, उल्टी दस्त के मरीज, बच्चों की सेहत पर भी असर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Patients with stomach pain, vomiting and diarrhea are reaching the hospital, affecting the health of children as well.
मेडिकल कॉलेज ​के बालरोग विभाग की ओपीडी में बच्चे का इलाज करते डॉक्टर।  संवाद
कृमि संक्रमण बच्चों की सेहत पर असर डाल रहा है। मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में रोजाना 10 से 15 बच्चे पेट दर्द, कमजोरी, उल्टी-दस्त और भूख न लगने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के ओपीडी में मौजूद डॉ. विश्व प्रकाश ने बताया कि कृमि संक्रमण होने पर बच्चों में खून की कमी, वजन न बढ़ना और थकान जैसी समस्याएं आती हैं। समय पर इलाज न मिलने पर यह समस्या और भी गंभीर हो सकती है। ऐसे मामलों में दवा के साथ साफ-सफाई और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

ओपीडी में पहुंचे तीमारदार सुरेश, श्यामबाबू और नीरज कुमार ने बताया कि उनके बच्चों को कई दिनों से पेट में दर्द और कमजोरी की शिकायत थी। जांच कराने पर कृमि संक्रमण की जानकारी मिली, जिसके बाद डॉक्टरों ने दवा और सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विश्व प्रकाश ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित हाथ धोने, उबला या साफ पानी पिलाने और नाखून छोटे रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed