{"_id":"698384b81fcf5b4b71017ea7","slug":"particle-furniture-is-the-first-choice-of-the-middle-class-during-wedding-season-kaushambi-news-c-261-1-kmb1013-136044-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सहालग में पार्टिकल फर्नीचर माध्यम वर्ग की पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सहालग में पार्टिकल फर्नीचर माध्यम वर्ग की पहली पसंद
Wed, 04 Feb 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
सराय अकिल कस्बा स्थित दुकान में फर्नीचर्स देखते ग्राहक,
सहालग शुरू होते ही सरायअकिल कस्बे में फर्नीचर की दुकानों पर रौनक लौट आई है। शादी समारोह में फर्नीचर का विशेष महत्व होता है। चाहे अमीर वर्ग हो, मध्यम वर्ग या गरीब, सभी अपनी सामर्थ्य के अनुसार फर्नीचर जरूर देते हैं। ऐसे में महंगे फर्नीचर की जगह अब पार्टिकल फर्नीचर मध्यम वर्ग की पहली पसंद बनकर उभरा है।
पार्टिकल फर्नीचर कम कीमत और आकर्षक डिजाइन के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। सागौन, शीशम और अन्य लकड़ियों से बने फर्नीचर जहां महंगे दामों में बिकते हैं, वहीं पार्टिकल फर्नीचर अपेक्षाकृत कम कीमत में उपलब्ध है। यही वजह है कि मध्यम और गरीब वर्ग के लोग इसे आसानी से खरीद पा रहे हैं।
पार्टिकल फर्नीचर लकड़ी के बुरादे से बनाया जाता है, जिसे बाजार में चाइना मॉडल के नाम से जाना जाता है। यह देखने में खूबसूरत होता है और कीमत भी कम रहती है, इसलिए मध्यम और गरीब वर्ग के लोग इसे आसानी से खरीद लेते हैं। - अशोक कुमार विश्वकर्मा, फर्नीचर डीलर
विज्ञापन
सागौन व अन्य लकड़ियों के फर्नीचर के मुकाबले पार्टिकल फर्नीचर में लागत कम और बचत ज्यादा होती है। साथ ही इसका फैंसी लुक ग्राहकों को आकर्षित करता है, जिससे इसकी बिक्री लगातार बढ़ रही है। - फिरोज अहमद, फर्नीचर कारोबारी
पार्टिकल फर्नीचर्स के दाम लगभग में
1, बेड : 12 हजार
2, शृंगार दान: 3 हजार
3. सेंटर टेबल: 1500
4, सोफा: 8 हजार
सागौन फर्नीचर्स--
1. बेड: 28000 से शुरू
2. शृंगार दान: 10000 से शुरू
3. सेंटर टेबल: 6000 से शुरू
4. सोफा: 26000 से शुरू

सागौन फर्नीचर्स