फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   paramilitry force

अराजकतत्वों से निपटने को पैरामिलिट्री ने डाला डेरा

Mon, 16 Jan 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 16 Jan 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
paramilitry force
other
मतदाता बेखौफ रहे और निर्भीक होकर मतदान करें, इसके लिए पुलिस प्रशासन की तैयारी पूरी हो गई हैं। सोमवार से जिले में पैरामिलिट्री फोर्स तीनों सर्किल में फ्लैग मार्च करेगी। इसका रूट चार्ट भी तैयार हो गया है। जिले को नौ जोन व 86 सेक्टर में बांट कर सुरक्षा कर्मी तैनात किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


 विधान सभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कौशाम्बी को नौ जोन और 86 सेक्टर में विभाजित किया है। अराजकतत्वों से निपटने और निर्भीकता के साथ मतदान कराने के लिए पैरामिलिट्री के जवानों ने कौशाम्बी में डेरा डाल दिया है। पैरामिलिट्री के जवानों की टोली सोमवार से तीनों सर्किल में फ्लैग मार्च करेगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सारा खाका तैयार कर लिया है। जवानों की टोली गांव और कस्बे के गली कूंचे में मार्च पास्ट करते हुए लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश देगी। पैरामिलिट्री देर शाम तक जिले में आ गई है।
विज्ञापन


बूथाें की निगरानी करेंगी 130 कलस्टर मोबाइल टीमें
विधान सभा चुनाव में कोई गड़बड़ी न हो, बूथों और मतदान केन्द्रों की निगरानी के लिए पुलिस अफसरों ने पुलिस की 130 कलस्टर मोबाइल टीम गठित की है। जो पल-पल की स्थिति से रूबरू होते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूथों पर तैनात जवानों पर एक नजर
विधान सभा चुनाव के एक बूथ वाले मतदान केन्द्र पर दो पैरामिलेट्री के जवान, दो सिपाही और दो होमगार्ड तैनात किए जाएगे। इससे अधिक बूथ वाले मतदान केन्द्रों पर चार पैरामिलेट्री, एक उप निरीक्षक, 6 कांस्टेबल, 10 होमगार्ड के जवान तैनात किए जाएंगे।

लायन आर्डर को मुस्तैद रहेगी पीएसी की पांच कंपनी
विधान सभा चुनाव के दौरान लायन आर्डर को पीएसी के जवानों की पांच कंपनी मुस्तैद रहेगी। जो मुख्यालय के आसपास चहल कदमी करेगी। जरूरत पड़ने पर उसे फौरन संबधित स्थान पर रवाना किया जाएगा।


अराजकतत्वों पर खाकी कस रही शिकंजा
विधान सभा चुनाव का शंखनाद होते ही अपराधियों के खिलाफ सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। शुक्रवार की रात पुलिस ने एक दर्जन संदिग्ध लोगों को धर दबोचा। इसमें सात लोग 35 लीटर शराब के साथ, दो लोग तमंचे के साथ पकड़े गए हैं, तीन वारंटियों को भी पुलिस गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed