{"_id":"6907b8222f0e7be6d90c9f04","slug":"pankajs-model-is-creating-awareness-about-cyber-security-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-132001-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहा पंकज का मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहा पंकज का मॉडल
Mon, 03 Nov 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
बाल वैज्ञानिक पंकज।
। धर्मा देवी इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र पंकज प्रजापति ने साइबर सुरक्षा और राष्ट्रीय रक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक मॉडल तैयार किया है। उनका यह मॉडल साइबर सिक्योरिटी एंड ड्रोन कंट्रोल सिस्टम पर आधारित है।
पंकज ने बताया कि यह मॉडल रडार तकनीक पर काम करता है। इसके पांच किलोमीटर के दायरे में यदि कोई ड्रोन या ड्रोन जैसा उपकरण आता है, तो यह उसे तुरंत डिटेक्ट कर कंप्यूटर स्क्रीन पर उसकी लोकेशन दिखाता है। साथ ही यह सिस्टम उस ड्रोन का कंट्रोल अपने नेटवर्क से जोड़ देता है। इससे ऑपरेटर उसे अपनी मर्जी के अनुसार संचालित या लैंड करा सकता है।
छात्र ने बताया कि यह मॉडल आर्मी, नेवी और किसानों के लिए निगरानी व सुरक्षा के उद्देश्य से उपयोग में लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में भारत-पाकिस्तान सीमा पर हुई सुरक्षा घटनाओं को ध्यान में रखते हुए यह मॉडल तैयार किया गया है।
विज्ञापन
पंकज का यह मॉडल नवीनतम तकनीक पर आधारित है। इसे सिर्फ 10 से 15 हजार रुपये की लागत में बनाया गया है। जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में इसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।