फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Opposition is not able to digest Central Government's budget: Suresh Rahi

विपक्ष को हजम नहीं हो रहा केंद्र सरकार का बजट : सुरेश राही

Mon, 29 Jul 2024 04:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 29 Jul 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Opposition is not able to digest Central Government's budget: Suresh Rahi
मंझनपुर भाजपा कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में बोलते जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य व मंच पर बैठे कार
जिले के प्रभारी व सूबे के कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने रविवार को पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। मंझनपुर स्थित भाजपा कार्यालय में हुई इस बैठक में उन्होंने हाल ही में आए केंद्र सरकार के बजट पर चर्चा की। साथ ही इसकी खूबियां भी गिनाईं।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि 23 जुलाई को वित्त मंत्री ने वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट पेश किया। 48.21 लाख करोड़ रुपये का यह बजट जलवायु अनुकूलन और पर्यावरणीय स्थिरता पर जोर देता है। यह बजट हर वर्ग के हित में है। विपक्ष को यह बजट हजम नहीं हो रहा है। इसलिए बजट को लेकर अनर्गल प्रलाप हो रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि केंद्र की सरकार ने देश के तीन करोड़ से भी अधिक लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुफ्त में पक्की छत दी। वास्तव में भाजपा ही गरीब, किसान और युवाओं की हितैषी है। ये बजट निश्चित रूप से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में कारगर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, निवर्तमान सांसद विनोद सोनकर, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, लाल बहादुर, पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय महामंत्री रमेश अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
---------
बूथों पर सुनी गई पीएम के मन की बात
जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य की अगुवाई में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी, राकेश पांडेय, भोलेशंकर कुशवाहा, कैलाश निषाद आदि मौजूद रहे। इसके अलावा हर बूथ पर बैठक हुई। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लोगों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के विचार सुने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed