फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   One should always resort to truth: Rajendra Das

सदैव सत्य का सहारा लेना चहिए: राजेंद्र दास

Fri, 20 Oct 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 20 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
One should always resort to truth: Rajendra Das
भरवारी। चरवा के चरक मुनि आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को श्रीमद्जगद्गुरु मलूक पीठाधीश्वर द्वाराचार्य राजेंद्र दास ने सदैव सत्य का सहारा लेने का संदेश दिया।
विज्ञापन


बताया कि कर्दम जी का जन्म ब्रह्माजी की छाया से हुआ था। जन्म लेने के बाद उन्होंने ब्रह्माजी से पूछा पिता जी मेरे लिए क्या आदेश है? ब्रह्माजी के आदेश पर वह तपस्या करने लगे। इसके बाद ब्रह्मा जी ने प्रसन्न होकर विवाह करने का आदेश दिया। कहा कि भगवान भी चाहते हैं कि ऋषियों का जीवन गृहस्थमय होने से उनकी संतानें भी समाज को सही मार्ग दिखा सकेंगी। इस पर कर्दम जी ने भगवान को पुत्र रूप में पाने की शर्त रखी।
विज्ञापन


भगवान शर्त मानते हुए कहा कि फिलहाल तुम्हें मनु की पुत्री देवहुति से विवाह करना पड़ेगा। कर्दम जी ने कहा कि एक पुत्र होते ही वह संन्यास ले लेंगे। देवहुति के स्वीकार करने पर दोनों का विवाह हो गया। विवाह के बाद कर्दम जी फिर तपस्या में लीन हो गए और देवहुति उनकी सेवा में तत्पर हो गईं। लंबी साधना के कारण वह देवहुति को भूल गए। याद दिलाने पर कर्दम जी ने देवहुति को वैवाहिक सुख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बरम बाबा महाराज, धनंजय दास महाराज, निर्वाणी अखाड़ा के महंत यमुना गिरि महाराज, फलाहारी बाबा (प्रयागराज), जिला जज बृजेश कुमार मिश्रा, एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ चायल योगेंद्र कृष्ण नारायन, प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed