{"_id":"5d66d59a8ebc3e93b532a56e","slug":"one-million-cheats-in-the-name-of-getting-a-job-kaushambi-news-ald253364431","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर दस लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर दस लाख ठगे
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर दस लाख ठगे
पिता-पुत्र के खिलाफ दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस
चायल (ब्यूरो)। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर जालसाज पिता-पुत्र ने एक युवक से दस लाख रुपये ठग लिए। समय बीतने के बाद नौकरी नहीं मिलने पर रुपये मांगने गए युवक को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने सरायअकिल कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।
चरवा के उदाथू गढ़वा निवासी अनिल कुमार पुत्र गुलाब चंद्र शिक्षित बेरोजगार है। बताया कि तीन साल पहले सरायअकिल के अतरसुइया गांव में रहने वाले पिता-पित्र ने उसे रेलवे में क्लर्क की नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। जालसाजों ने इसके लिए उससे दो किश्तों में दस लाख रुपये ले लिए। वक्त गुजरने के बाद भी नौकरी नहीं मिली तो अनिल ने जालसाजों से रकम वापस मांगी। पिता-पुत्र करीब साल भर तक टरकाते रहे। दो दिन पहले दबाव बनाया तो आरोपियों ने अनिल को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर सरायअकिल कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।