{"_id":"69d6ade2e9f56f4c86008192","slug":"one-killed-three-injured-in-separate-road-accidents-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-139485-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल
Thu, 09 Apr 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
घायल प्रदीप।
सैनी और कोखराज थाना क्षेत्रों में बुधवार शाम करीब 8 बजे हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
कोखराज थाना क्षेत्र के पांडे मऊ निवासी प्रदीप (19) पुत्र बालवीर अपने साथी अनुज पुत्र स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद के साथ बाइक से भरवारी बाजार जा रहे थे। जैसे ही वे परसरा के पास पहुंचे, अचानक सड़क पर एक सांड आ गया। तेज रफ्तार बाइक सांड से टकरा गई, जिससे अनुज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, दूसरा हादसा सैनी थाना क्षेत्र के गणपा के पास हुआ। महेशपुर निवासी सुनील (18) पुत्र उत्तम सिंह और अजय (17) पुत्र मानसिंह बाइक से थुलगुला से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।