फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   One arrested with illegal liquor, five quintals of Lahan destroyed

Kaushambi News: अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार,नष्ट कराया पांच क्विंटल लहन

Fri, 22 Mar 2024 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 22 Mar 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
One arrested with illegal liquor, five quintals of Lahan destroyed
मूरतगंज। होली एवं लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अवैध शराब को लेकर अभियान चला रही है। इसी क्रम में संदीपन घाट कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात बड़ागांव और रसूलपुर बदले गांव में शराब तस्कर को पकड़ा। पांच क्विंटल लहन नष्ट करते हुए अवैध शराब भी बरामद की।
विज्ञापन

मूरतगंज चौकी प्रभारी मनोज सिंह तोमर ने पुलिस फोर्स के साथ बुधवार रात रसूलपुर बदले और बड़ागांव में अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश दी। रसूलपुर बदले और बड़ागांव में पुलिस ने लगभग पांच क्विंटल लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट करा दिया। इसके अलावा कई भट्ठियों को भी तोड़ दिया। रसूलपुर बदले निवासी मन्नी लाल के पास से पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी तस्कर के खिलाफ लिखापढ़ी कर चालान कर दिया।
विज्ञापन


---------------
78 लीटर शराब के साथ छह गिरफ्तार
मंझनपुर। जिले की पुलिस ने बुधवार शाम अलग-अलग इलाकों से छह लोगों को पकड़ कर 78 लीटर अवैध शराब बरामद की। सरायअकिल पुलिस ने बचान निवासी रक्सराई, हजारी लाल निवासी खरका के कब्जे से 20-20 लीटर, पिपरी पुलिस ने नत्थूराम निवासी पिपरी से 18 लीटर शराब बरामद किया है। इसी तरह करारी पुलिस ने हकीमपुर निवासी इग्नू और कड़ाधाम पुलिस ने सौरईं बुर्जुग निवासी राजरानी के कब्जे से दस-दस लीटर शराब बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed