{"_id":"658446c709379416460647cf","slug":"one-and-a-half-lakh-rupees-were-stolen-by-breaking-into-a-farmers-house-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-6543-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: किसान के घर सेंध लगा कर डेढ़ लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: किसान के घर सेंध लगा कर डेढ़ लाख की चोरी
Thu, 21 Dec 2023 07:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 21 Dec 2023 07:38 PM IST
विज्ञापन
निजामपुर हडिया गांव में चोरो के द्वारा काटी गई सेंध को देखते बच्चे। संवाद
किसान के घर सेंध लगा कर डेढ़ लाख की चोरी
-- नगर कोतवाली के निजामपुर हंडिया गांव में हुई घटना
फोटो नं-06
संवाद न्यूज एजेंसी
टेंवा। नगर कोतवाली के निजामपुर हंडिया गांव में बुधवार रात सेंध लगाकर चोरों ने नकदी समेत डेढ़ लाख रुपये की गृहस्थी पार कर दी। बृहस्पतिवार की सुबह सूचना के बाद पहुंची पुलिस जांच कर चली गई।
निजामपुर हंडिया निवासी राम सुरेश यादव खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करता है। रोजाना की तरह बुधवार की रात भी वह परिवार के साथ घर के अंदर सो रहा था। आधी रात को चोरों ने उसके घर को निशाना बना लिया। पीछे की दीवार में सेंध लगाकर भीतर घुसे चोरों ने घर में रखी 50 हजार नकदी, गहना के साथ ही तकरीबन डेढ़ लाख रुपये कीमती गृहस्थी पार कर दी। रविवार सुबह नींद से जगे परिवार ने घर का बिखरा सामन देख सूचना पुलिस को दी। मौका मुआयना के बाद पुलिस पीड़ित से तहरीर लेकर चली आई।