फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   On the orders of the Chief Minister, an FIR was lodged against seven people including a former BJP MLA and chairman

Kaushambi News: सीएम के आदेश पर भाजपा के पूर्व विधायक, चेयरमैन समेत सात के खिलाफ प्राथमिकी

Wed, 19 Nov 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 19 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
On the orders of the Chief Minister, an FIR was lodged against seven people including a former BJP MLA and chairman
मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देता पीड़ित परिवार। स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : स्रोत : सोशल मीडिया
कोखराज थाना क्षेत्र की एक महिला की शिकायत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर चायल से भाजपा के पूर्व विधायक संजय गुप्ता और दो पूर्व चेयरमैन सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि फर्जी कागजात के आधार पर आरोपियों ने महिला के मकान पर कब्जा करवाया।
विज्ञापन


कौशाम्बी की राजदुलारी केशरवानी मुख्यमंत्री के दरबार में पहुंची थीं। बताया कि उनके पति उमाशंकर केशरवानी ने 1970 में जमीन खरीदी और उस पर तीन मंजिला भवन बनवाया। पति की वर्ष 2004 में मृत्यु हो गई, जिसके बाद आरोपियों ने संपत्ति हड़पने की साजिश रची। राजनीतिक हैसियत का दुरुपयोग करते हुए कूटरचित दस्तावेज तैयार करवाए, जिसमें पति की मृत्यु 30 वर्ष पूर्व दिखाई। फिर सरकारी अभिलेखों में हेरफेर कर भवन का अवैध नामांतरण अपने सहयोगियों के नाम कर दिया।
विज्ञापन




महिला ने बताया कि वर्षों तक स्थानीय स्तर पर उसकी शिकायत को नजरअंदाज किया गया। पुलिस ने प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की। आरटीआई के माध्यम से सत्यापन भी नहीं होने दिया गया। पूरा मामला राजनीतिक दबाव में दबा रहा। राज्य सूचना आयोग की ओर से दो बार जुर्माना लगाए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार देर रात पूर्व विधायक संजय गुप्ता, भरवारी के पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र केसरवानी (सपा प्रदेश सचिव) उनकी पत्नी पूर्व चेयरमैन सुनीता केसरवानी (पूर्व चेयरमैन भरवारी), दिलीप, अजय, विजय और संजय निवासी मुंबई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।




सोमवार को मुख्यमंत्री जनता दरबार से राजदुलारी नाम की महिला का शिकायती पत्र उनके पास आया था, जिसमें आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश किया गया था। उसी के आधार पर पूर्व विधायक, पूर्व चेयरमैन समेत सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। - राजेश कुमार, एसपी कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed