{"_id":"60e34fe28ebc3e737521336e","slug":"on-the-information-of-land-dispute-soldiers-were-beaten-up-snatched-mobile-kaushambi-news-ald310147055","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद की सूचना पर पहुंचे सिपाहियों से मारपीट, छीना मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद की सूचना पर पहुंचे सिपाहियों से मारपीट, छीना मोबाइल
विज्ञापन
। कोतवाली के जमदुआ गांव में सोमवार सुबह भूमि विवाद की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ एक पक्ष के लोगों ने मारपीट की। घटना की वीडियो बना रहे सिपाही का मोबाइल भी आरोपियों ने छीन लिया। मामले की जानकारी पर कोतवाली से फोर्स पहुंची तो हमलावर भाग निकले। घटना की शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
जमदुआ गांव में रोड के किनारे एक जमीन को लेकर नसीम अहमद व मेहताब बानो पत्नी स्वर्गीय छब्बन अली के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। कई बार थाना दिवस पर पंचायत के माध्यम से पुलिस-प्रशासन ने मामले को हल कराने का प्रयास किया।
लेकिन विवाद नहीं सुलझ सका। मामला अदालत में विचाराधीन है। आरोप है कि सोमवार को मेहताब बानो विवादित जमीन पर निर्माण करा रही थी। नसीम ने इसकी शिकायत पुलिस से की। मौके पर हल्का सिपाही पवन जायसवाल व संजय कांत तिवारी पहुंचे। आरोप है कि सिपाहियों से मेहताब बानो की नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
मेहताब बानो से नोकझोंक होते देख हाशिम, सैफी, सोनू ने पुलिस के साथ मारपीट शुरू कर दी। वीडियो बना रहे सिपाही संजय कांत का मोबाइल छीन लिया गया। सूचना पर थाने की फोर्स पहुंची तो मारपीट करने वाले भाग निकले। घटना के बाबत इंस्पेक्टर अशोक कुमार का कहना है कि वह एक मामले में हाईकोर्ट आए हैं। पुलिसकर्मियों ने सूचना नहीं दी है। कोतवाली पहुंच कर मामले का पता किया जाएगा। अगर घटना हुई है तो रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।