फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   On suspicion of theft, the young man was beaten hostage, threatened to burn alive in front of the police

दुस्साहस : चोरी के शक में युवक को बंधक बनाकर पीटा, पुलिस के सामने जिंदा जलाने की दी धमकी

Sat, 24 Jun 2023 04:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 Jun 2023 04:26 PM IST
सार

हिनौता निवासी विमलेश ने बताया कि 17 जून की शाम वह घर के बाहर अकेला बैठा था। इसी दौरान कुंजबिहारी परिजनों व साथियों के साथ पहुंचा और चोरी का आरोप लगाते हुए उसे जबरन अपने घर ले गया। वहां कमरे में बंदकर उसे जमकर पीटा गया।

विज्ञापन
On suspicion of theft, the young man was beaten hostage, threatened to burn alive in front of the police
पिटाई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के हिनौता गांव में चोरी के शक में एक युवक को दबंगों ने अगवा कर बंधक बनाया ौर कमरे में बंदकर बेरहमी से पीटा। इसके बाद आरोपी उसे पुलिस चौकी ले गए और वहां जिंदा जलाने की धमकी दी। पीड़ित पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता रहा लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

हिनौता निवासी विमलेश ने बताया कि 17 जून की शाम वह घर के बाहर अकेला बैठा था। इसी दौरान कुंजबिहारी परिजनों व साथियों के साथ पहुंचा और चोरी का आरोप लगाते हुए उसे जबरन अपने घर ले गया। वहां कमरे में बंदकर उसे जमकर पीटा गया। बंदूक दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद उसका हाथ-पैर बांधकर हिनौता पुलिस चौकी ले जाया गया। पुलिस के सामने भी हमलावरों ने उसे जिंदा जलाने की धमकी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने भी फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। वह पुलिस वालों के सामने गिड़गिड़ाता रहा लेकिन पुलिस कर्मी भी दबंगों की हां में हां मिलाते रहे। इसके बाद उसे कहीं शिकायत नहीं करने की धमकी देते हुए छोड़ दिया गया। शुक्रवार को घटना की शिकायत एसपी से की गई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने कुंजबिहारी, संदीप सिंह, इंद्रसेन सिंह, सज्जन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विमलेश को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनका कहना है

 

अफसरों के यहां पीड़ित ने जो शिकायती पत्र दिया था, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित का मेडिकल कराने के साथ ही हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। - रोशनलाल, इंस्पेक्टर महेवाघाट

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed