फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   On suspicion of adultery, an elderly man was garlanded with shoes and slippers and taken around the village, v

अमानवीय: आशनाई के शक में बुजुर्ग को जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया, वीडियो वायरल

Thu, 20 Jun 2024 07:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Jun 2024 07:10 PM IST
सार

सरायअकिल क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले 62 वर्षीय व्यक्ति के पांच बेटे हैं। सभी बच्चे अलग घर बनाकर रहते हैं। करीब दो साल पहले दीवार गिरने से बुजुर्ग के पत्नी की मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद उसे दैवीय आपदा के मद से चार लाख का मुआवजा मिला था।

विज्ञापन
On suspicion of adultery, an elderly man was garlanded with shoes and slippers and taken around the village, v
बुजुर्ग को चप्पल जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाने की वायलर फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सरायअकिल कोतवाली इलाके के एक गांव में बृहस्पतिवार दोपहर आशनाई के शक में ग्रामीणों ने एक बुजुर्ग को जूते-चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। वायरल वीडियो को संज्ञान लेकर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को ग्रामीणों से मुक्त कराया। घटना में शामिल रहे कुछ अराजकतत्वों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सरायअकिल क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले 62 वर्षीय व्यक्ति के पांच बेटे हैं। सभी बच्चे अलग घर बनाकर रहते हैं। करीब दो साल पहले दीवार गिरने से बुजुर्ग के पत्नी की मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद उसे दैवीय आपदा के मद से चार लाख का मुआवजा मिला था। चर्चा रही कि पैसे का लालच देकर वह गांव की गरीब महिलाओं के साथ छेड़खानी करता था। इन दिनों गांव की एक विवाहिता से बुजुर्ग की दोस्ती थी। वह अक्सर उससे फोन पर बात किया करता था।
विज्ञापन


महीने भर पहले महिला अपना मोबाइल पड़ोसन के यहां चार्जिंग में लगाकर कहीं चली गई। इस दौरान बुजुर्ग ने महिला के फोन पर कॉल किया। फोन पड़ोसन ने रिसीव किया तो बुजुर्ग उसके साथ भी प्रलोभन की बात करने लगा। इसका वीडियो व कॉल रिकार्डिंग महिला के बेटे ने कर ली। इसकी जानकारी जब बुजुर्ग को हुई तो वह पूरामुफ्ती कोतवाली इलाके में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर घर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्रामीण छबिलवा पहुंचे और वहां से झांसा देकर बुजुर्ग को गांव लिवा लाए। यहां ग्राम प्रधान के घर पर पंचायत हुई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण, बुजुर्ग को जूते-चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। हालांकि, वायरल हुए वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो को संज्ञान लेकर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह का कहना है कि कुछ अराजकतत्वों को हिरासत में लिया गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

महीने भर पहले छेड़खानी के मामले हुआ था समझौता

दैवीय आपादा में पत्नी की मौत होने पर बुजुर्ग को चार लाख का मुआवाजा मिला था। यह पैसा वह अपने पास ही रखे था। बुजुर्ग पैसों की धौंस देकर गांव की गरीब महिलाओं के साथ छेड़खानी करता था। छह महीने पहले भी छेड़खानी के एक मामले में सरायअकिल पुलिस उसे कोतवाली ले गई थी। यहां दोनों पक्ष के बीच सुलह-समझौता करा दिया गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed