फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Old lady riding bike dies due to collision with dumper, grandson and relative serious

Kaushambi News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार वृद्धा की मौत, नाती व रिश्तेदार गंभीर

Sun, 19 May 2024 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 19 May 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Old lady riding bike dies due to collision with dumper, grandson and relative serious
चकसैनी के मार्ग हादसे में प्रेमा देवी की मौत के बाद जुटी भीड़। संवाद
सैनी कोतवाली के चकसैनी गांव के समीप तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर वृद्धा की मौत हो गई। वह अपने बेटी की ससुराल से नाती व रिश्तेदार के साथ बाइक पर सवार होकरर अपने घर जा रही थी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

पइंसा कोतवाली के रामसहायपुर गांव की प्रेमा देवी (70) पिछले दिनों अपनी बेटी की ससुराल कड़ाधाम कोतवाली के इस्माइलपुर आईं थीं। प्रेमा के दामाद उमेश कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह सास उसके बेटे सुमित (11) व बहनोई सदर कोतवाली के कोर्रई निवासी दिनेश यादव के साथ बाइक से अपने घर जा रही थीं।
विज्ञापन

चकसैनी गांव के समीप सामने से आए तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गईं। हादसे में प्रेमा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुमित व दिनेश गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला । घटना से प्रेमा के घर वालों का रो-रोकर हाल खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed